{"_id":"6743d7245c63b4a00c080277","slug":"thieves-broke-the-lock-of-the-center-and-took-away-80-bags-of-dap-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127361-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केंद्र का ताला तोड़कर डीएपी के 80 बैग ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केंद्र का ताला तोड़कर डीएपी के 80 बैग ले गए चोर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। खाद बिक्री केंद्र से चोर डीएपी और जिप्सम के बैग चुराकर फरार हो गए। इससे विभाग को 1.30 लाख रुपये का नुकसान हुआ। थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में राकेश कुमार निवासी बीड़ मंगौली ने बताया कि वह दि हमीदपुर एसपीएसीएस हमीदपुर के बिक्री केंद्र जालखेड़ी में बतौर प्रबंधक कार्यरत है।
इस केंद्र से बीती रात चोर मेनगेट और कमरों के दरवाजे के ताले तोड़कर डीएपी के 80 और सुपर जिप्सम के 30 बैग चुराकर ले गए। सूचना पाकर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया साथ ही पुलिस को माैके पर बुलाया। उन्होंने अपने स्तर पर भी छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए। जांच अधिकारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल से डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं। आरोपी किसी वाहन में ही खाद चुराकर भागे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ट्यूबवैल से स्टार्टर और तार चुरा ले गए चोर
पिहोवा। दलजीत सिंह निवासी गढ़ी लांगरी ने बताया कि उसने झिमरेहड़ी गांव में खेती के लिए जमीन ठेके पर ली हुई है। वह देर शाम फसल देखने के लिए खेत में आया तो ट्यूबवेल के कोठे का ताला टूटा हुआ है। अंदर दो युवक स्टार्टर की तार काट रहे थे। शोर मचाने पर एक युवक फरार हो गया, जबकि दूसरे को उसने ग्रामीणों की मदद से काबू कर लिया। उन्होंने उस आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।