{"_id":"6823b0be10a40eaaec0a55d5","slug":"thieves-are-in-high-spirits-stole-bikes-from-four-places-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135608-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरों के हौसले बुलंद, चार जगहों से बाइक चुराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरों के हौसले बुलंद, चार जगहों से बाइक चुराईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जिले में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने अलग-अलग पांच स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इन मामलों की शिकायतें मंगलवार को पुलिस के पास पहुंची। इन घटनाओं में कुरुक्षेत्र से तीन शिकायतें व एक-एक बाबैन व पिहोवा से है।
पहले मामले में ज्योति नगर निवासी विवेक भारद्वाज ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि वह देवीलाल पार्क के पश्चिम गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर पार्क के अंदर चले गए। जब वह वापस आए तो बाइक वहां से गायब मिली। दूसरी शिकायत में सेक्टर 13 के निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी कर ली गई। तीसरे मामले में जिला अंबाला के सुहाता गांव के वासी अरुण कुमार ने उसने अपनी बाइक न्यायालय की पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर बाद जब वह बाइक लेने पहुंचे तो बाइक वहां नहीं मिली। चौथे मामले में मांगना गांव निवासी बिंदर ने बताया कि वह कारपेंटर है। वह सरस्वती मंदिर के सामने एक होटल में काम करने गया, जहां उसने मोटरसाइकिल मंदिर के पास खड़ी कर दी। दोपहर को काम से वापस आया तो वहां से कोई उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।
पांचवें मामले में जिला करनाल के धानोखेड़ी गांव निवासी जीत राम ने बताया कि वह बाबैन मार्केट कमेटी में निर्माण कार्य का सुपरविजन करता है। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को मंडी के गेट से पुराना निर्माण कार्य तोड़ने में प्रयोग की जाने वाली वाइब्रेटर मशीन चोरी होगी। पुलिस ने सभी पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।