फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thief makes trouble for police and bijli nigam

पुलिस और बिजली निगम पर भारी पड़ रहे चोर

Mon, 15 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 15 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thief makes trouble for police and bijli nigam
बिजली निगम के ग्रामीण इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं। चोर हर वर्ष करोड़ों रुपये की चपत निगक को लगा रहे हैं। निगम के अधिकारी चोरी गए ट्रांसफार्मर के सामान के लिए सरकारी बजट से व्यवस्था कर देते है। पहले से ही घाटे में चल रहे बिजली निगम को इस तरह से दो तरफा मार झेलनी पड़ रही है। जिले में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे रात के साथ-साथ दिन में भी वारदात करने लगे हैं। पुलिस आए दिन इस संबंध में केस दर्ज हो रहे हैं, लेकिन गिरफ़्तारी कम ही केसों हो पाती है। करीब 90 प्रतिशत मामलों में चोर पकड़े ही नहीं जा रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से ये सामान हो रहे चोरी
ट्रांसफार्मर से चोरी किए गए सामान में अधिकतर तांबे क्वॉइल, लोहे की पत्तियां और ट्रांसफार्मर में प्रयोग होने वाला ऑयल है। यह बाजार में महंगे दामों में आसानी से बिक जाता है।
विज्ञापन


विभाग ट्रांसफार्मरों से चोरी रोकने के प्रयास कर रहा है। चोरी ट्रांसफार्मर स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए ट्रांसफार्मर के चोरी गए सामान को तुरंत लगवा दिया जाता है। इस मामले में ग्रामीणों को सजग रहना होगा। किसी भी मामले में चोर का पता लगते ही, उसकी जानकारी बिजली विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके तेवतिया, एक्सईएन, बिजली विभाग कुरुक्षेत्र


ट्रांसफार्मरों में से सामान चोरी के केस आए दिन दर्ज हो रहे हैं। पुलिस विभाग ने पिछले माह यूपी का एक गैंग पकड़ा था। उसके पास से करीब 60 हजार का चोरी का सामान बरामद किया था। गांववासियों को सजग रहना होगा। जानकारी होने पर लोग इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सिमरदीप सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र


ये हैं ट्रांसफार्मर चोरी के मामले :-
- 2 अक्तूबर 2015 को बाबैन के गांव रामशरण माजरा से 30 हजार रुपये का सामान चोरी
- 06 अक्तूबर 2015 को शाहाबाद के गांव नलवी से 30 हजार रुपये का सामान चोरी
- 10 अक्तूबर 2015 को गांव बोहली से 45 हजार रुपये
- 19 अक्तूबर 2015 को गांव झरौली कलां और कलसाना से 40 हजार रुपये
- 22 अक्तूबर 2015 को गांव ईशरगढ़ से 14 हजार रुपये
- 02 दिसंबर 2015 को गांव खानपुर कोलियां से 22 हजार रुपये
- 10 दिसंबर 2015 को गांव पटाकमाजरा से 10 हजार रुपये
- 13 दिसंबर 2015 को गांव तिगरी से 45 हजार रुपये
- 22, 23 दिसंबर 2015  को गांव महुआ खेड़ी, गांव मसाना से 34 हजार रुपये
- 31 जनवरी 2016 को ज्योतिसर से चोरी 14,850 रुपये का सामान
- 11 फरवरी 2016 को गांव रामगढ़ से 20 हजार रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed