फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   thief, crime, police

दुकान से तांबे की तारों के बंडल चोरी करने के आरोपी में नौकर सहित दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
thief, crime, police
दुकान से तांबे की तारों का बंडल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नौकर सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि अवनीश निवासी कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लाडवा रोड पर समर्सिबल ट्यूबवेल की दुकान है और पास में उसका गोदाम है। उसकी दुकान में करीब 6-7 नौकर काम करते है जिनमें नवीन निवासी गांधीनगर बतौर हैल्पर काम करता है। लॉकडाउन के चलते पिछले कई दिनों से बंद थी। बुधवार की शाम उसने गोदाम की जांच की तो वहां से तांबे की तार के करीब छह बंडल गायब थे।
विज्ञापन

आरोप है कि नवीन कुमार ने छह महीने पहले उसके गोदाम करीब पांच हजार रुपये चोरी कर लिए थे। उस समयउसने माफी मांग ली थी। उसे पूरा आशंका है कि तारों के बंडल भी उसी ने चोरी किये होगे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर दो युवकों को काबू करके पूछताछ की थी जिसमें से युवकों की पहचान नवीन कुमार निवासी आकाश नगर चनारथल रोड कुरुक्षेत्र व कर्म चंद के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि बुधवार की रात गोदाम से तांबे की तार के बंडल चोरी किये थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए तार की बंडल बरामद कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed