फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thief absconds with gold, mobile and cash

Kurukshetra News: सोना, मोबाइल व नकदी लेकर चोर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Thief absconds with gold, mobile and cash
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह से चोर जेवर, मोबाइल व नकदी चुराकर फरार हो गए। उमरी चौक पर चोरों ने दीवार तोड़कर मोबाइल व नकदी चुराई। उधर, शाहाबाद में नौकर घर से छह लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी खासपुर ने बताया कि उमरी चौक के पास उसकी मोबाइल की दुकान है। यह दुकान उसने किराए पर ले रखी है। चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर दुकान से तीन नए मोबाइल और करीब आठ हजार रुपये चोरी कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, शाहाबाद थाने में साहिल भल्ला ने शिकायत में बताया कि उनके पास सद्दाम बंगाली करीब 12 साल से काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर आरोपी करीब 70 तोले सोने के जेवर हार, अंगूठी व टॉप्स चोरी कर भाग गया। आरोपी को मोबाइल भी बंद आ रहा है। उन्होंने आरोपी की तलाश भी की, मगर आरोपी का पता नहीं लग पाया। जेवर की कीमत करीब छह लाख रुपये है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed