{"_id":"681525fc924c30315b02df53","slug":"they-used-to-set-up-a-stall-during-the-day-and-steal-transformers-at-night-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135133-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिन में रेहड़ी लगाकर रेकी रात को चुराते थे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिन में रेहड़ी लगाकर रेकी रात को चुराते थे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दिन के समय कभी खिलौने तो कभी फलों की रेहड़ी लेकर फेरी लगाने के बहाने रेकी करते और रात को ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते।
यह सिलसिला करीब एक साल से चल रहा था। सीएम सिटी लाडवा व बाबैन क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थीं। सीआईए दो की टीम ने सहारनपुर के रहने वाले दो आरोपियों को पकड़ा तो ऐसी 70 वारदातों का राज खुला।
पुलिस ने इन्हें वीरवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है, जिस दौरान और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। यही नहीं पुलिस रिमांड के दौरान इनके दूसरे साथियों से लेकर सहारनपुर में चुराए गए ट्रांसफार्मरों का सामान खरीद करने वाले आरोपी तक पहुंचेगी। आरोपियों की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के गांव मायापुर रूपपुर निवासी साजिद और गांव चकरोता लोहारान निवासी अरफात के रूप में हुई है, जिनसे लाखों रुपये का चार क्विंटल तांबा, औजार और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने बताया कि साजिद हिस्ट्रीशीटर है और करनाल, सहारनपुर व देवबंद की जेलों में चोरी के मामलों में बंद रह चुका है। सहारनपुर जेल से जमानत पर छूटने के बाद इसने अपने साथ अन्य शातिरों को मिलाकर 15 साल बाद फिर से ट्रांसफार्मर चोरी का जाल फैलाया और इसके लिए कुरुक्षेत्र जिला को निशाना बनाया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे रात को ट्रांसफार्मर चोरी कर यमुनानगर के रादौर के समीप जंगल में ले जाते थे, जहां ये आग जलाकर तांबा व अन्य सामान अलग कर लेते थे और फिर यह सामान सहारनपुर ले जाकर बेच देते थे। आरोपियों ने फिलहाल थाना लाडवा और बाबैन क्षेत्र में 70 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।