फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   They grabbed millions by offering money in exchange for tasks

Kurukshetra News: टास्क के बदले पैसे देने का लालच देकर हड़पे लाखों

Sat, 23 Mar 2024 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Mar 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
They grabbed millions by offering money in exchange for tasks
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने टास्क पूरा करके पैसा कमाने का लालच देकर 14.94 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपनी बातों में फंसाकर अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में नीरज कुमार निवासी लाडवा ने बताया कि पिछले साल 11 दिसंबर को उसके मोबाइल पर आए लिंक के जरिए वह टेलिग्राम ग्रुप से जुड़ गया। यहां बातचीत में एक युवती ने उसे पैसे कमाने के लिए कुछ टास्क दिए थे। वह उन टास्क को करता गया, जिसके एवज में उसे भुगतान मिलता रहा। 21 दिसंबर को युवती के कहने पर उसने 35 हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा कराए थे। जिसके बाद उसने उसे कुछ टास्क दिए। इस बार टास्क पूरा करने के बाद उसका भुगतान नहीं हुआ। उसने पूछा तो उस युवती ने उससे 43,218 रुपये और जमा करने पर टास्क पूरा मानकर सारा भुगतान निकालने का आश्वासन दिया। लालच में आकर उसने 43,218 रुपये, 75,977 रुपये अगले दिन 2,13,600 रुपये, 4,43,585 रुपये और 6,83,346 रुपये अलग-अलग समय जमा कराए। इसके बाद वे उससे चार लाख और 19.45 लाख और जमा कराने की मांग करने लगे। इस राशि के जमा होने के बाद पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया। नीरज ने बताया कि इस प्रकार से साइबर ठग ने उससे कुल 14,94,730 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed