फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   They broke the net and stole jewelery and belongings from the house.

Kurukshetra News: जाल तोड़कर घर से चुरा ले गए जेवर व सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
They broke the net and stole jewelery and belongings from the house.
कुरुक्षेत्र। कंग कॉलोनी में चोर घर से जेवर व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। चोर छत के रास्ते जाल तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरी के दौरान परिवार अपने गांव गया हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में ऋषि पाल हाल निवासी कंग काॅलोनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने मकान को ताला लगाकर अपने गांव सग्गा जिला करनाल गया हुआ था। इस दौरान पड़ोसी ने उसे घर पर चोरी होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो मकान के बाहर वाले गेट और अंदर के सभी दरवाजों का ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर वह अंदर दाखिल हुआ तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया तो एक कमरे के पिछले दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। छत पर लगा लोहे का जाल टूटा हुआ था। चोर घर से दो पंखे, तीन ग्राम सोने टॉप्स, चांदी के गणेश, लक्ष्मी और कान्हा जी की मूर्ति, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी चुगटी (20 तोले) व स्टील के 51 बर्तन चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed