Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a change in the weather from today, there is a possibility of drizzle.

Kurukshetra News: आज से मौसम में होगा बदलाव, बूंदाबांदी के आसार

Sat, 04 Oct 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 04 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
There will be a change in the weather from today, there is a possibility of drizzle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पांच अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन लगातार हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। धान कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। मंडी में धान की आवक आनी शुरू हो गई है। पहले ही बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हो चुका है। अब फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में किसानों को अब धान कटाई की चिंता सताने लगी है। धान कटाई का कार्य शुरू हो चुका है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि इस समय होने वाली बारिश धान की फसल के लिए काफी नुकसानदायक है। किसान मौसम विभाग के अनुसार ही फसल को लेकर सचेत रहे।


33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आमजन को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी व कूलर का सहारा लिया। वातावरण में 70 प्रतिशत उमस रही। वहीं 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा भी आमजन को गर्मी से राहत नहीं दिला पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed