फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There will be a ban on carrying mobile phones within 200 meters of the CET exam

Kurukshetra News: सीईटी परीक्षा के 200 मीटर तक मोबाइल ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on carrying mobile phones within 200 meters of the CET exam
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 व 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिस दौरान परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप व नकल को रोकने के लिए 200 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति, भाला,गंडासी, चाकू, तलवार, कुल्हाड़ी इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


जिलाधीश एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिले में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी मोबाइल, वाई-फाई सक्षम उपकरण को ले जाने पर प्रतिबंध होगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा तथा साथ ही, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन, वाई-फाई युक्त उपकरण ले जाने पर भी प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन व परीक्षा को नकल रहित बनाने के उद्देश्य से 26 व 27 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक सभी फोटोस्टेट मशीन की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इन आदेशों की उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
सीईटी परीक्षा के लिए एसडीएम अमन कुमार नोडल अधिकारी नियुक्त

परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए एसडीएम थानेसर अमन कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधीश एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने जारी आदेशों में कहा कि सीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, इस परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर के दूरभाष नंबर 01744-220032 सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed