फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was bright sunshine since morning, people started getting harassed by strong winds and heat throughout the day.

Kurukshetra News: सुबह से खिली तेज धूप, लोगों को दिनभर तेज हवाओं और गर्मी सताने लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
There was bright sunshine since morning, people started getting harassed by strong winds and heat throughout the day.
कुरुक्षेत्र। सुबह से खिली तेज धूप के चलते पारा बढ़ने लगा, जिससे गर्मी का एहसास सुबह से ही होने लगा। जबकि दोपहर को पारा बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिसके चलते गर्मी का असर बढ़ गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों का भी सहारा लेते दिखाई दिए तो वहीं सड़कों से गुजरने वाले अधिकतर राहगीर भी मुंह ढांपे रहे।
विज्ञापन


वहीं दोपहर बाद 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलते लगी, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। तेज हवा के चलते से जहां लोगों को धूल का सामना करना पड़ा तो वहीं तेज धूप के चलते गर्म हवाओं का असर लोगों को झेलना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है, जिसके चलते गर्मी का असर बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं। जबकि अगले तीन दिनों में आसमान में हल्के बादल छाने के आसार और तेज हवा चलने की संभावना रहेगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि पारा बढ़ने के चलते अब गर्मी बढ़ने लगी है, अब ग्रीष्मकालीन फसलों को पानी की आवश्यकता ज्यादा पड़ेगी। इसके लिए ग्रीष्मकालीन फसलों में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए, ताकि फसलों को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचे। इसके अलावा मई-जून के महीने में कद्दू, भिंडी, बैंगन, ककड़ी, खीरा, करेला की खेती भी की जा सकती है, जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed