फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was a shortage of buses on many routes including Ladwa and Shahabad.

Kurukshetra News: लाडवा, शाहाबाद सहित कई रूटों पर रहा बसों का टोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
There was a shortage of buses on many routes including Ladwa and Shahabad.
कुरुक्षेत्र। बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। पशु मेले के कारण विभाग ने रोडवेज बसों की अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी है जिसके कारण पिछले दो दिनों से यात्रियों को रूटों पर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जहां एक ओर पशु मेले के आयोजन के लिए सरकारी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बसों की कमी के कारण यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा। रोडवेज विभाग ने तीन दिनों के लिए 25 अतिरिक्त बसों की ड्यूटी लगाई है जिससे रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

बसों के कम होने से विभाग ने कई रूटों पर बसों के चक्कर मिस किए हैं। पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा के अलावा अन्य कई रूटों पर विभाग ने बसों की संख्या घटाई है। 25 अतिरिक्त बसों की ड्यूटी से रूटों पर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई है। यात्रियों का कहना है कि कई रूटों पर बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं जिससे उन्हें यात्रा करने में परेशानी हुई। खासकर, लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा और उनके गंतव्य तक समय पर पहुंचने में दिक्कत आई। सरकारी बसों के समय पर न पहुंचने का फायदा निजी बस चालकों ने उठाया। जैसे ही रोडवेज की बसें निर्धारित समय पर नहीं आई, निजी बस संचालकों ने उसी समय पर अपनी बसें रूटों पर दौड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed