{"_id":"62363cafc460b11b372b746f","slug":"there-was-a-lot-of-ruckus-on-holi-11-injured-in-fights-kurukshetra-kurukshetra-news-knl102287646","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूब हुआ हुड़दंग, झगड़ों में 11 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खूब हुआ हुड़दंग, झगड़ों में 11 जख्मी
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल सड़क हादसे में घायल युवक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में होली खेलने के दौरान कई जगह झगड़े हुए। गांधी नगर में नशे में धुत एक युवक होली खेल रहे लोगों के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने 28 वर्षीय युवक के पेट में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घायल को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया। अन्य स्थानोें पर हुए झगड़ों में 11 लोग जख्मी हैं, जिन्होंने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार लेने के साथ-साथ मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) भी दर्ज कराई है।
गांधी नगर निवासी 28 वर्षीय सूरज ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ घर के पास ही गली में होली खेल रहा था। सूरज का आरोप है कि नशे में धुत गांधी नगर का ही गौरव उर्फ शूटर अपने हाथ में चाकू लेकर आया ौर होली खेल रहे लोगों के साथ गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया वह उसे भी गालियां देने लगा।
बात बढ़ने पर गौरव ने उसके पेट के नीचे दाहिनी ओर चाकू मार दिया। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। शोर सुनकर उसके परिवार के सदस्यों ने उसको संभाला और एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा अलग-अलग जगह हुए झगड़े में सेक्टर-13 निवासी 72 वर्षीय ओमपाल सिंह, देवीदास पुरा निवासी 40 वर्षीय सुनीता, कुबेर कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय जसपाल सिंह, घराड़सी निवासी 28 वर्षीय राहुल, मुंडा खेड़ा निवासी 29 वर्षीय दीपक और 29 वर्षीय कुलविंदर, न्यू ग्रेन मार्केट निवासी 32 वर्षीय रूपम, धुराला निवासी 24 वर्षीय अनिल व उसका भाई 21 वर्षीय विशाल और ज्योतिसर निवासी 21 वर्षीय कुलदीप घायल हुए हैं।
सड़क हादसे में युवक की मौत, कई जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। होली के दिन हुए सड़क हादसे में पिहोवा की संधू कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में कई लोगों के घायल होने का समाचार है।
थाना शहर पिहोवा पुलिस को दिए अपने बयान में पूजा कॉलोनी वासी 19 वर्षीय बिरजू ने कहा कि होली की दोपहर करीब सवा 12 बजे वह अपने चचेरे भाई अजीत के साथ बाइक पर अजीत के घर जा रहे थे। गलेडवा मार्ग पर स्थित राज नर्सिंग होम के पास स्कूटी सवार महिला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह और उसके पीछे बैठा अजीत बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
राहगीरों ने दोनों को पास के नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पिहोवा सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी से उन्हें एलएनजेपी और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उन्हें पिहोवा के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दुर्घटना के बाद महिला फरार हो गई। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। इसके अलावा अन्य जगह हुई सड़क दुर्घटना में लक्ष्मण कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सुमंत, उसकी 10 वर्षीय बेटी ओजस्वी, डोडाखेड़ी निवासी 32 वर्षीय सोनू, सेक्टर-13 निवासी 79 वर्षीय बृजभान मित्तल, उनका बेटा निर्मल मित्तल सहित अन्य घायल हुए हैं।
फैक्टरी की होदी में डूबने से ट्रक चालक की मौत
शाहाबाद में एक फैक्टरी की होदी में डूबने से 52 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अंबाला कैंट निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। सुखविंदर सिंह निटको कंपनी में कार्य करता था। सुखविंद्र सिंह ने 17 मार्च की रात नौ बजे परिजनों से फोन पर बात की थी। इसके बाद वह 15-16 फुट गहरी होदी में नहाने चला गया। ऐसा बताया गया कि वह बाल्टी से पानी निकालते समय होदी में गिर गया। अगले दिन 18 मार्च को आसपास के लोगों को सुखविंद्र सिंह का शव होदी में दिखाई दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने पुत्र इकबाल सिंह के बयान दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने 112 वाहनों के काटे चालान
कुरुक्षेत्र। होली के दिन हुड़दंगबाजी रोकने के लिए जिला पुलिस चौराहों पर मुस्तैद रहेगी। पुलिस की ओर से जिले में 16 जगह विशेष नाकाबंदी की। पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान 112 वाहनोें के चालान किए गए।