फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There should be no eclipse on New Year, police remained alert since the eve

Kurukshetra News: नववर्ष पर न लगे कोई ग्रहण, पुलिस पूर्व संध्या से हुई चौकस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
There should be no eclipse on New Year, police remained alert since the eve
कुरुक्षेत्र। आज नव वर्ष के आगमन पर धर्मनगरी को ग्रहण न लगे उसके लिए पुलिस ने पेट्रोलिंग प्लान पर काम कर रही है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर ही पुलिस ने सार्वजनिक, भीड़भाड़ वाली जगह, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट व रिजॉर्ट संचालकों के साथ बैठक कर उनको पहले ही दिशा निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




उधर, गत दिवस पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन ने मॉक ड्रिल की थी, ताकि कोई दंगा या भीड़ से निपटने की स्थिति उत्पन्न हो तो तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार किया गया है साथ ही उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है ताकि कोई कठिन स्थिति उत्पन्न हो तो सभी को एक साथ मैसेज भेजा जा सके।
विज्ञापन




वहीं जिला पुलिस की ओर से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और उनके सामान की जांच हो रही है। पुलिस बाहरी राज्य व अन्य जिलों से आए लोगों के नाम और पते की जानकारी प्राप्त कर रही है। यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की एसएचओ मोबाइल, पीसीआर, महिला पीसीआर, दुर्गा शक्ति मोबाइल, डायल-112 व राइडर्स को नियुक्त किया गया है। यह सभी गश्त टीम अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नव वर्ष पर बाजारों में जनता की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पैदल गश्त कर रही है। जिले में अलग-अलग जगह पर 27 नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ चालकों से पूछताछ की जा रही है। देर रात थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाके में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, बार, बैंक्वेट हाॅल और रिजॉर्ट की जांच भी कर सकते हैं।











बॉर्डर पर भी अलर्ट



नव वर्ष को लेकर पंजाब के साथ अन्य जिले की सीमाओं पर भी पुलिस बल को लगाया गया है। पंजाब से सटी जिले की सीमाओं पर भी आने-जाने वालों लोगों पर नजर रखने के साथ वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। वे अपने-अपने इलाके में निगरानी कर रहे हैं।












तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस को किया गया तैयार : सिंगला



पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट व रिजॉर्ट संचालकों को नववर्ष पर पटाखे, डीजे की ऊंची आवाज, नशा सेवन, हथियारों की रोकथाम व हुडदंग संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नव वर्ष की आड़ में हुडदंगबाजी व असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को एक सूचना पर कार्रवाई के लिए तैयार के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed