फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is no check on foetus sex determination, gang members are getting active again after getting bail

Kurukshetra News: भ्रूण लिंग जांच पर नहींं लग रही लगाम, जमानत लेकर फिर सक्रिय हो रहे गिरोह के सदस्य

Mon, 04 Aug 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 04 Aug 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
There is no check on foetus sex determination, gang members are getting active again after getting bail
मुनीश मुंडे
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जिले में भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे जांच हो रही है। इन मामलों में गिरफ्तारी होने के बाद गिरोह के सदस्य जमानत लेकर दोबारा काम कर रहे हैं। भ्रूण लिंग जांच गिरोह पर भी विभाग नकेल नहीं कस पा रहा। गिरफ्तारी होने के बाद बेल लेकर फिर से गिरोह सदस्य भ्रूण लिंग जांच करा रहे हैं। कई सदस्य ऐसे है जो भ्रूण लिंग जांच मामले में दो से तीन बार पकड़े जा चुके है।

मामलों में नकेल कसना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। हाल ही में हुई कुछ दबिश से इसका पता चला है। विभाग की टीम के हत्थे चढ़े कई आरोपी पहले भी भ्रूण लिंग जांच कराते पकड़े जा चुके हैं। अंबाला निवासी कृष्ण गोपाल पर भ्रूण लिंग जांच मामले में कुरुक्षेत्र में छह सितंबर 2020 व दो अप्रैल 2021 में पकड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं कृष्ण गोपाल अंबाला में भी दो बार पकड़ा जा चुका है। वहीं, अन्य जिले में भी एक बार पकड़ा जा चुका है। वहीं पकड़े गए अन्य आरोपी भी एक से दो बार अन्य जिलों में भी भ्रूण लिंग जांच कराते पकड़े जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन




भ्रूण लिंग जांच के महज दो मामलों में ही हुई सजा



आठ साल में भ्रूण लिंग जांच के मामले में अब तक महज एक ही महिला को सजा हुई है। लाडवा के निकटवर्ती एक गांव में महिला लड़का होने की दवा देती थी, जिसको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था। उक्त मामले में जिला कोर्ट ने महिला राजकली को एक साल की सजा व 2 हजार रुपए जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने की एवज में महिला को 30 दिन की अतिरिक्त सजा का प्रावधान रखा था। वहीं एक अन्य मामले में कुलदीप को सजा हुई थी। इस साल अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार रेड की । जोकि सभी कामयाब रही । जिसमें करीब 10 लोगों पर मामले दर्ज किए गए । विभाग ने पहली रेड नौ फरवरी को अंबाला में की उसके बाद 25 अप्रैल को पूंडरी, 20 मई को रादौर, 16 जून को पूंडरी में रेड की। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक करीब 62 रेड की । इनमें अधिकतर मामलों में दोषी बेल लेकर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

2021 2022 2023 2024 2025

रेड 4 8 10 4 5



दूसरे जिले में 1 4 7 4 3



जिले में 3 4 3 0 2

एफआईआर पीएनडीटी 3 8 9 4 4

एफआईआर एमटीपी 1 0 1 0 1



गिरफ्तारी 12 32 27 13 11



स्वास्थ्य विभाग ने साल 2021 से लेकर अब तक पीएनडीटी एक्ट व एमटीपी एक्ट के तहत 62 रेड की। जिसमें 95 लोगों पर मामले दर्ज कराए गए।





बॉक्स



फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई

परिवार नियोजन अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच गिरोह में पकड़े गए अपराधियों के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। मामलों में लेट सुनवाई होने से भ्रूण लिंग जांच गिरोह के सदस्य जमानत लेकर दाेबारा से सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed