फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a need to launch a jail-filling movement for the release of Sikh prisoners: Jhinda

सिख बंदियों की रिहाई के लिए जेल भरो आंदोलन चलाने की जरूरत : झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
There is a need to launch a jail-filling movement for the release of Sikh prisoners: Jhinda
कुरुक्षेत्र। जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए देश में जेल भरो आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करना पड़ेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल भी इस मामले में संघर्ष कर रहे कौमी इंसाफ मोर्चा (मोहाली) से मिलेगा और आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यदि कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया जाता है तो हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से सबसे पहले गिरफ्तारियां दी जाएगी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सिखों की रिहाई के संघर्ष में शामिल होगी। उक्त बातें हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहीं। वे गुरुद्वारा छठी पातशाही में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कमेटी सदस्यों के साथ गुरुद्वारा छठी पातशाही में सिख बंदियों की रिहाई के लिए पाठ किया। इस समागम पाठ में कार्यकारिणी समिति सदस्य पलविंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह मसाना सहित सैकड़ों की संख्या में संगत भी शामिल हुई।
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आश्वासन दे चुके हैं, इसके बावजूद आज तक इन्हें रिहा नहीं किया जा सका है। बंदी सिखों की जल्द रिहाई होनी चाहिए। सरकार को इसके लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। पंजाब में इसी मांग के लिए किए जा रहे बंद को भी उन्होंने कहा कि यह कदम उचित है और भी आंदोलन की जरूरत है। जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए सिख कौम को एकजुट होकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों को रिहा न करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जल्द ही वह समस्त सदस्य साहिबान के साथ कौमी इंसाफ मोर्चा, मोहाली में पहुंचकर आगामी रणनीति के संबंध में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed