फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a large breed of man race: Chautala, Kurukshetra

आदमी की जात से बड़ी जमात होती है : चौटाला

Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is a large breed of man race: Chautala, Kurukshetra
आदमी की जात से बड़ी जमात होती है : चौटाला - फोटो : अमर उजाला

जात बड़ी नहीं होती, जमात बड़ी होती है। उन्होंने पार्टी छोड़कर गए नेताओं को गद्दार बताते हुए कहा कि यह स्वार्थी होते हैं और यह किसी के लिए भी वफादार नहीं हो सकते और ऐसे गद्दार एवं स्वार्थी लोगों को इनेलो पार्टी में कोई स्थान नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी ऐसे स्वार्थी और गद्दार नेताओं से दूर रहने की सलाह दी। ये बातें इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहीं।

विज्ञापन


वे रविवार को लाडवा अनाजमंडी में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल पूछा। कार्यकर्ताओं ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की तथा आश्वासन दिया की लाडवा हलके का एक-एक कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूती के साथ इनेलो पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने पार्टी के नारों के साथ-साथ पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने की बात भी कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और पार्टी नेताओं से नहीं कार्यकर्ताओं से बड़ी होती है तथा इनेलो का कार्यकर्ता सबसे मजबूत कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो पार्टी की होगी, जिसमें प्रदेश के हर वर्ग के युवा को रोजगार मिलेगा और हर वर्ग के हितों के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर सभी वर्गों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला लाडवा के एक निजी पैलेस में इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व युवा हलका अध्यक्ष जसविंद्र सिंह पंजेटा की भतीजी की शादी समारोह में पहुंचे और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप, पूर्णचंद बड़शामी, जगीर सिंह मेहरा, नैब सिंह बकाली, जोगध्यान, सुशील गर्ग अड़तानियां, रणसिंह बकाली, जगदीप सिंह दुगारी, राकेश खुराना, पार्षद विजेश शर्मा, पूर्व पार्षद मेशा पंडित, आकाश गर्ग, लालचंद नंबरदार, ज्ञानसिंह बराहण, नसीब सिंह बराहण, स्वीटी भुल्लर, हरीश छाबड़ा तथा विक्रम मुरादनगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।   

          
चौटाला के साथ सेल्फी लेने उमड़े युवा
रविवार को लगभग चार वर्षों के लंबे समय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला लाडवा अनाजमंडी में पहुंचे थे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम मेें बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान जहां पुराने कार्यकर्ताओं में उनके पैर छूने की होड़ मची रही, वहीं बड़ी संख्या में एकत्रित युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए भारी उत्साह दिखाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भी इस दौरान सेल्फी लिए जाने को लेकर युवाओं का साथ देते नजर आए। उधर लंबे समय के बाद क्षेत्र में पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला को अपने बीच पाकर बहुत से इनेलो कार्यकर्ता भावुक हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed