फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is a difference of Rs 1181 between the sunflower prices fixed by the Central and State governments, BKU will raise the issue before the Chief Minister.

Kurukshetra News: केंद्र व प्रदेश सरकार के तय सूरजमुखी भाव में 1181 रुपये का अंतर, मुख्यमंत्री के सामने भाकियू उठाएगी मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
There is a difference of Rs 1181 between the sunflower prices fixed by the Central and State governments, BKU will raise the issue before the Chief Minister.
कुरुक्षेत्र। जून माह में होने वाली सूरजमुखी खरीद में किसानों को 1181 रुपये का फटका लगने की आशंका है। इसके कारण भारतीय किसान यूनियन अभी से सक्रिय हो गई है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के तय किए गए सूरजमुखी भाव में यह अंतर सामने आया है। यह मुद्दा भाकियू मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगी और खरीद प्रक्रिया एक माह के बजाय दो माह जारी रखने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सूरजमुखी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7721 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। यह घोषणा कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के 2 जून 2025 को जारी पत्र के माध्यम से की गई जबकि प्रदेश सरकार की खरीद एजेंसी हैफेड की ओर से जारी खरीद नीति के मुताबिक सूरजमुखी का भाव मात्र 6540 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। साथ ही खरीद अवधि 1 जून से 30 जून 2026 तक तय की गई है। उन्होंने कहा कि भाव के इस अंतर से किसानों को 1181 रुपये का सीधे तौर पर नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यह खरीद अवधि कम से कम दो महीने की होनी चाहिए ताकि सभी किसानों को अपनी फसल बेचने का उचित अवसर मिल सके।
विज्ञापन

23 मार्च की रैली में तय की गई थी बैठक
भाकियू चढूनी गुट की 23 मार्च को पिपली अनाज मंडी में रैली की गई थी। इसमें धान घोटाले की सीबीआई जांच सहित किसानों के संबंध में अनेक मुद्दे उठाए गए थे। इन पर सहमति के लिए जिला उपायुक्त ने 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराए जाने का भरोसा दिया था। भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि इस बैठक में अब सूरजमुखी का सामने आया, यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed