{"_id":"5e29f38b8ebc3e8d411b21e1","slug":"theft-of-the-transformer-kurukshetra-news-knl197602169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : चोरों ने एक ही रात में ट्यूबवेलों पर रखे 10 ट्रांसफार्मर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : चोरों ने एक ही रात में ट्यूबवेलों पर रखे 10 ट्रांसफार्मर किए चोरी
विज्ञापन
theft of the transformer
- फोटो : Kurukshetra
बाबैन। गांव बाबैन में खेतों में ट्यूबवेलों पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, जिससे किसानों में भारी रोष पनप रहा है। चोरों ने गत रात्रि गांव रामसरन माजरा में किसानों के ट्यूबवेलों पर रखे करीब 10 बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष पनप रहा है और किसानों ने पुलिस के समक्ष चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बिजली निगम के एसडीओ वेद प्रकाश ने बाबैन थाना में ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत दी है। किसानों का कहना है कि इन चोरी की वारदातों के कारण उन्हें आर्थिक एंव फसलीय नुकसान न उठाना पड़ रहा है। बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी होने से उन पर दोहरी मार पड़ रही है। गांव रामसरन माजरा के किसान डिंपल सैनी, ओमप्रकाश, अशोक कुमार सहित अनेक किसानों का कहना है कि एक तो ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण वे समय पर अपनी फसल को पानी नहीं दे सकते, दूसरा नया बिजली का ट्रांसफार्मर लेने के लिए उन्हें बिजली विभाग को भी पैसे जमा करवाने पड़ते है। किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटनाओं पर लगाम कसने के साथ-साथ चोरी हुए ट्रांसफर्मर के बदले बिना कोई पैसा जमा करवाए बिना किसानों को नि:शुल्क नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए, ताकि किसानों पर दोहरी मार न पड़े।
मामला दर्ज कर जांच जारी: थाना प्रभारी
बाबैन के थाना प्रभारी रमेश शर्मा ने कहा कि है कि सर्दी के मौसम का फायदा उठाकर चोर बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे हैं। 21 जनवरी को गांव ईशरेहड़ी से तीन ट्रांसफार्मर चोरी हुए, जिसमें बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बाकी रामसरन माजरा में हुई चोरी में भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस चोरों पर लगाम कसने के लिए रात के समय लगातार गस्त कर रही है। उन्होंने लोगों से सर्दी के दिनों पुलिस के साथ-साथ स्वयं भी रात के समय निगरानी रखने की अपील की ताकि चोर अपने मकसद में कामयाब न हो सके।