फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Theft mastermind out of police custody

Kurukshetra News: चोरी का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Theft mastermind out of police custody
कुरुक्षेत्र। घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं मामले का मास्टरमाइंड राहुल मेंटल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी राहुल मेंटल के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में 20 फरवरी को किन्नर काजल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 10 बजे वे अपने काम पर चले गए थे। कुछ समय बाद घर पर काम करने वाली युवती घर का ताला लगाकर अपने घर चली गई थी। दोपहर को युवती घर खाना बनाने आई तो उसने देखा कि कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी में रखे लाखों रुपये चुरा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी राहुल (करनाल), राहुल और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड राहुल मेंटल है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने नाबालिगों को अदालत के आदेश से बाल सुधार गृह तथा दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed