फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   theft

चौबारे का दरवाजा तोड़कर दुकान से छह लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
theft
चोरों ने कृष्णा गेट थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित सिकरी चौक के पास दुकान में सेंधमारी करते हुए छह लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। दयानंद कालोनी निवासी प्रवीण पुत्र मक्खन लाल ने बताया कि उसकी सिकरी चौक के पास जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान पर काफी साजो-सामान के अलावा विवाह-शादियों में बेचने के लिए नोटों के हार भी बनाकर रखे हुए थे। वहीं अलग से नोटों की गड्डियां भी रखी हुई थी। शिकायतकर्ता अनुसार दुकान में ढाई लाख रुपये के नोटों के हार व तीन लाख रुपये की नकदी, जिसमें 10, 20, 50, 100 व 200 रुपये के नोटों की गड्डियां थी। रात को उसने दुकान बंद करके घर जाने से पहले नोटों के हार व गड्डियों को तिजोरी में रखकर ताला लगा दिया था। सुबह जब वह दुकान खोलकर दुकान में पहुंचा तो सारा सामान बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया कि चौबारे का दरवाजा टूटा हुआ है। चोरों ने इसी रास्ते वारदात को अंजाम देते हुए दुकान के अंदर दाखिल होकर करीब छह लाख रुपये चुरा लिए है। पुलिस ने मौके का मुआयना करके अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed