फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Theft incident in Shankar Colony, police started investigation

Kurukshetra News: शंकर कॉलोनी में चोरी की वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Theft incident in Shankar Colony, police started investigation
कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर क्षेत्र के किशनपुरा गांव में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनाथ ने शिकायत में बताया कि वह 10 जून को सुबह अपने मकान को ताला लगाकर काम के सिलसिले में करनाल गया था। शाम को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि लोहे के बक्से में रखे 24 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन चोरों ने चुरा ली। रामनाथ ने स्वयं आसपास तलाश करने की कोशिश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए है।
विज्ञापन



पुलिस का नशा मुक्ति अभियान : खेलों के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा


कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए 11 जून को थाना झांसा की टीम ने उप-निरीक्षक गुलाब सिंह ने गांव हरिपुर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, क्रिकेट, टेनिस, रस्साकशी जैसे खेलों का आयोजन करवाए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि नशा अपराध की जड़ है, जो व्यक्ति और परिवार दोनों को बर्बाद करता है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। पुलिस टीमें सुबह-शाम गांवों में जाकर युवाओं को खेलों से जोड़ रही हैं, ताकि वे नशे से दूर रहें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के युवाओं को नशे और हिंसा से बचाने के लिए प्रेरित करें। नशे से पीड़ित व्यक्ति नशामुक्ति केंद्रों या पुलिस की नशा मुक्ति टीमों से संपर्क कर सकते हैं। नशे के कारोबार की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन नशा छोड़ने की इच्छा रखने वालों की हरसंभव मदद करेगा।




तीन किलो 206 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के बरेली जिला के अंजनी गांव के अरविंद आर्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन किलो 206 ग्राम अफीम बरामद की है।

वीरवार को सैल की टीम रतनगढ़ पुल के पास अपराध तलाश में तैनात थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि अरविंद आर्य बस के जरिए बरेली से कुरुक्षेत्र और शाहाबाद क्षेत्र में अफीम बेचने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने शाहाबाद बस अड्डे पर निगरानी शुरू की। कुछ समय बाद उक्त आरोपी दिखाई दिया तो उसकी संदिग्ध की तलाशी ली तो उससे उक्त मात्रा में अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।




सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की दी जानकारी

कुरुक्षेत्र। सेफ सिटी टीम ने वीरवार को सैक्टर-17 और सैक्टर-10 में बस स्टैंड के निकट निजी शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को महिला अपराध के बारे में जानकारी दी और आश्वासन दिया कि पुलिस हमेशा उनके साथ है। उन्होंने दुर्गा शक्ति एप की विशेषताएं बताईं, जिसमें लाल बटन दबाने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध होती है। छात्राओं को इस ऐप पर रजिस्टर करने की सलाह दी गई।
टीम ने महिला अपराधों की शिकायत के लिए महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, हेल्पलाइन नंबर 1091 और डायल 112 की जानकारी दी। वहीं टीम की सदस्य नीलम ने ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में बताते हुए कहा की यह सुविधा महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित बनाती है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया।




फैसलाशुदा 22 मामलों के माल को किया नष्ट

कुरुक्षेत्र। थाना झांसा में दर्ज 22 मामलों के माल मुकदमे को शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ इस्माईलाबाद अंकित पुनिया की उपस्थिति में नष्ट किया गया। थाना प्रभारी उप-निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि ये मामले वर्ष 2017 से 2020 के बीच दर्ज किए गए थे, जिनका फैसला अदालत द्वारा हो चुके हैं और कोई अपील शेष नहीं है। नष्ट किए गए माल में 253 बोतल देसी शराब, 576 बोतल अंग्रेजी शराब, 39 बोतल अवैध शराब, 70 लीटर लाहन, 2810 डिब्बे पटाखे, 183 पेटी और 50 छोटे पैकेट कीटनाशक दवाइयां शामिल थीं।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि माल मुकदमे को नष्ट करने के लिए अदालत से आदेश प्राप्त किए गए थे। उपायुक्त के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर उनकी देखरेख में यह कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान थाना झांसा के मुंशी हवलदार कुलदीप सिंह और मालखाना मोहर्रर हवलदार महावीर मौजूद रहे।



शहीद बलवीर सिंह स्कूल में चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस्माईलाबाद। थाना क्षेत्र में शहीद बलवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। स्कूल में माली व चौकीदार के पद पर कार्यरत अमरो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को उनके कमरे से चोरों ने नकदी और आभूषण चुरा लिए।


अमरो देवी ने बताया कि वह स्कूल परिसर में ही निवास करती हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे वह और उनका पति स्कूल की सफाई में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी ने उनके कमरे में घुसकर चोरी की। चोरी किए सामान में 10 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन तोले चांदी की पायजेब, चार ग्राम सोने की बालियां, दो ग्राम सोने की अंगूठी और आधा तोला चांदी की अंगूठी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed