फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Theft in mobile phone shop near police station, Kurukshetra

थाने के पास मोबाइल फोन की दुकान में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Theft in mobile phone shop near police station, Kurukshetra
सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने सोमवार रात पुलिस थाने के नजदीक से मोबाइल फोन की एक दुकान में चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और एसएफएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
चोरों ने सोमवार की रात करीब सवा एक बजे रेलवे चौक पुलिस स्टेशन से मात्र 150 मीटर की दूरी पर मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये के मोबाइल व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार सोनू ने बताया कि वह अपनी दुकान को ठीक-ठाक बंद करके गया था। तड़के साढ़े तीन बजे समाचारपत्र एजेंसी के लोगों ने सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले, शटर और शीशे कर दरवाजा टूटा हुआ है।
विज्ञापन

वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि कई मोबाइल गायब थे। अधिकतर मोबाइल रिपेयर होने के लिए आए थे। वहीं हजारों की नकदी भी गायब थी। चोरी से उसे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
दुकान की सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चोरों ने पत्थर से शटर के तालों को तोड़ा और फिर शीशे का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर भी उन्होंने बगैर डर के वारदात को अंजाम किया। उन्होंने ने दुकान में खूब उत्पात भी मचाया।

भगत मार्केट में दुकान के ताले तोड़े
चोरों ने शाहाबाद-लाडवा रोड पर भगत मार्केट में एक अन्य मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। यहां दुकान के शटर का सेंटर लॉक लगा हुआ था। सेंटर लॉक के कारण शटर को उखाड़ने में असफल रहे।

शाहाबाद में मोबाइल फोन की दुकान पर जांच करती पुलिस।  संवाद

शाहाबाद में मोबाइल फोन की दुकान पर जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed