{"_id":"6910e801fb306b84c406c049","slug":"theft-at-government-animal-hospital-20-litre-cryocan-missing-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145097-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राजकीय पशु अस्पताल में चोरी, 20 लीटर क्रायोकैन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राजकीय पशु अस्पताल में चोरी, 20 लीटर क्रायोकैन गायब
Mon, 10 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय पशु अस्पताल लुखी की प्रयोगशाला का ताला तोड़कर चोरों ने 20 लीटर क्षमता का तरल नाइट्रोजन क्रायोकैन चुरा लिया जिसमें पशु प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण शुक्राणु स्ट्रॉ संग्रहीत थे। पुलिस ने पशु चिकित्सक की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पशु चिकित्सक रामभज खर्ब ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे कमरों व मुख्य गेट को ताला लगाकर वह अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह आठ बजे वीएलडी अजीत कुमार ने मुख्य द्वार के टूटे ताले देखे और सूचना दी। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण में पाया गया कि चोरों ने प्रयोगशाला का ताला तोड़कर क्रायोकैन गायब कर दिया। पशु परिचारक जसवीर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया। जांच का जिम्मा एएसआई सुशील कुमार को सौंपा गया है।