फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man who came from Rajasthan to meet his girlfriend swallowed poisonous substance

Kurukshetra News: प्रेमिका से मिलने राजस्थान से आए युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

Tue, 27 Aug 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 27 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
The young man who came from Rajasthan to meet his girlfriend swallowed poisonous substance
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर चौक पर सुबह एक युवक ने संदिग्ध जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया। युवक राजस्थान से अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने आया था। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला 24 वर्षीय युवक अपनी 16 साल की प्रेमिका से मिलने कुरुक्षेत्र आया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे दोनों मोहन नगर चौक के पास बने क्यू शेल्टर में खड़े थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। कुछ देर बाद युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे युवक की तबीयत खराब होने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बाक्स
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी बातचीत
पुलिस के मुताबिक शहर में ही रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम पर इस युवक के साथ बातचीत हुई थी। करीब एक साल से दोनों इंस्टाग्राम के जरिए चैटिंग करते थे। किशोर से मिलने के लिए युवक कुरुक्षेत्र आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed