{"_id":"62d86d88aa702a051a066834","slug":"the-young-man-died-due-to-overturning-of-the-car-while-trying-to-save-the-cow-now-the-driver-has-been-nominated-kurukshetra-news-knl1153073151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटने से हुई थी युवक की मौत, अब चालक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटने से हुई थी युवक की मौत, अब चालक नामजद
विज्ञापन
थाना केयूके पुलिस ने सड़क हादसे के आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। पुलिस ने यह मामला मृतक के पिता की शिकायत पर दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत अपनी शिकायत में कुलवंत जैन वासी यतिनगर हांसी ने कहा कि गत पांच जून को वह अपनी गाड़ी में पत्नी सकून जैन, भाभी स्नेह जैन, भतीजी पायल व बेटे सुमित के साथ यमुनानगर से हांसी के लिए चला था। गाड़ी को ड्राइवर अजीत कुमार वासी कलिंगा चला रहा था। जल्द पहुंचाने की नीयत से अजीत गाड़ी को बहुत तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहा था। सुमित ने अजीत को टोककर गाड़ी आराम व ध्यान से चलाने के लिए कहा था। इसके बाद भी ड्राइवर अजीत मनमाने ढंग से गाड़ी चलाता रहा।
गांव लोहार माजरा बस अड्डे के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक बेसहारा गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी आगे चल रही बाइक को टक्कर मारते हुए पत्थर से टकराकर पलट गई थी। इसमें बाइक चालक सहित गाड़ी सवार सभी लोगों को चोटें आई थी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। अधिक चोटें लगने के कारण सुमित ने बीच रास्ते ही में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
उस समय दुख और सदमे की हालात के कारण किसी का कोई कसूर नहीं है, बयान लिखवा दिया था। कुलवंत ने आरोप लगाया कि दुर्घटना ड्राइवर अजीत सिंह की तेज रफ्तारी व लापरवाही से गाड़ी चलाने पर हादसा हुआ, जिसमें उसके बेटे सुमित की मौत हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक अजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।