फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Kurukshetra News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 28 Apr 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
कुरुक्षेत्र। नंदकिशोर। फाइल फोटो - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रतगल निवासी 28 वर्षीय नंद किशोर के रूप में हुई है। वह रंगाई-पुताई का काम करता था। घटना के समय नंद किशोर घर पर अकेला था। उसकी मां सुनीता और छोटा भाई गुलशन अपने-अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान जब पड़ोसियों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो तुरंत उसके भाई को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही छोटा भाई मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा। भाई गुलशन ने पुलिस को बताया कि नंद किशोर का लीवर शराब के सेवन के चलते पूरी तरह खराब हो चुका था। गंभीर बीमारी और शारीरिक कष्टों के कारण वह अक्सर मानसिक तनाव और अवसाद में रहता था, जिसके चलते उसने काम पर जाना भी बंद कर दिया था। पिता की मौत करीब तीन वर्ष पहले हो चुकी है। पुलिस ने स्वजन के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज करके एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव स्वजन को सौंप दिया।

कुरुक्षेत्र। नंदकिशोर। फाइल फोटो

कुरुक्षेत्र। नंदकिशोर। फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed