{"_id":"6af237ef7260423518086725","slug":"inform-workers-women-and-youth-about-the-harmful-consequences-of-substance-abuse-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-1029032-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मजदूरों, महिलाओं, युवाओं को बताए नशे के दुष्परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मजदूरों, महिलाओं, युवाओं को बताए नशे के दुष्परिणाम
Tue, 10 Nov 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। कुरुक्षेत्र पुलिस की नशामुक्त टीम ने शाहाबाद क्षेत्र के कोल्ड स्टोर, राइस मिल और कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
नौ अक्टूबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में टीम ने मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आमजन से संवाद किया। पुलिस ने लोगों से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेल तथा पढ़ाई जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार, अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल ने लोगों को बताया कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। नशे के कारण आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं। कई बार युवा अपराध की ओर भी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहाकि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचता है, नशे का सेवन करता है या युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद