फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The work of the Central and State governments is yielding results: Chief Minister

केंद्र और राज्य सरकार के काम के परिणाम आ रहे सामने : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The work of the Central and State governments is yielding results: Chief Minister
बाबैन। कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को लाडवा दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है। आज हर क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों के परिणाम सामने आ रहे हैं। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस को यह सहन नहीं हो रहा।
विज्ञापन

इस तरह विकास कार्यों को देख कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में तो कुछ किया नहीं और न ही ऐसी सोच रखी। अब वर्तमान सरकार कर रही है तो यह भी हजम नहीं हो रहा। यही कारण है कि लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ विरोध करने का ही रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला को भी लोगों ने पूरी तरह से फ्री कर दिया है। अब इनके पास कोई काम नहीं रहा तो बेवजह की बयानबाजी करने में लगे हैं। सरकार अपने लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है और यह क्रम जारी रहेगा। जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि कलाल माजरा निवासी सुभाष के सोलर लाइट लगाने की परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाए और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, जयभगवान शर्मा डीडी, नगर पालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बाबैन। कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद

बाबैन। कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed