{"_id":"6307d846a0bb3e67591a60d2","slug":"the-woman-was-shot-in-the-head-the-police-kept-investigating-as-a-road-accident-kurukshetra-news-knl118971496","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू कॉलोनी में महिला को मारी गोली, पुलिस रातभर बताती रही सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू कॉलोनी में महिला को मारी गोली, पुलिस रातभर बताती रही सड़क हादसा
विज्ञापन
रेलवे रोड पर न्यू कॉलोनी में बुधवार रात स्कूटी सवार एक महिला को निशाना बनाते हुए उसे गोली मार दी गई। जिससे महिला स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। लहुलुहान अवस्था में उसे आसपास के लोगों ने तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला के सिर से गोली निकाल दी और महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने अपने पति पर ही आरोप लगाए हैं।
वहीं गोली चलने की सूचना पर सुभाष मंडी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा लोगों से पूछताछ की। चौकी इंचार्ज से लेकर पुलिस अधीक्षक गोली चलने की घटना को नकारते रहे। देर रात तक भी पुलिस इस घटना को महज एक सड़क हादसा मानकर जांच करती रही। हालांकि देर रात सिटी स्कैन से मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला के पति राजकुमार के खिलाफ हत्या का प्रयास करने तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए अपने बयान में राधा वासी वार्ड-31 पट्टी अफगान (कैथल) हाल किरायेदार न्यू कॉलोनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। करीब सात साल पहले उसकी शादी राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार एफसीआई गोदाम थानेसर में कार्यरत है। दो-तीन दिन पहले उसका पति लड़ाई झगड़ा कर चला गया था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपनी एक्टिवा पर अपने बेटे विवान के साथ घरेलू सामान लेने के लिए आई थी। वह सामान लेकर वापस घर की ओर जाने लगी तो अचानक किसी ने उसके सिर के पीछे चोट मारी दी, जिससे वह जख्मी होकर सड़क पर गिर गई। आरोप लगाया कि उसके पति राजकुमार और ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर हमला किया है। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति राजकुमार को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं गोली लगने से महिला के जख्मी होने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीआईए, थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश कुमार सहित डीएसपी शीतल सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने जख्मी महिला राधा से बातचीत करने का प्रयास किया। यहां भी पुलिस ने इस घटना को महज सड़क दुर्घटना ही बताया था।
पुलिस देर रात तक घटना को सड़क हादसा मानकर जांच करती रही। जैसे ही चिकित्सकों ने महिला के सिर का सिटी स्कैन कराया तो भेद खुल गया। गोली महिला के सिर के पीछे फंसी हुई थी, जिसे चिकित्सकों ने निकाल दिया और महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अगर महिला के सिर में गोली फंसी रहती तो उसकी जान भी जा सकती थी।
चर्चा है कि आरोपी राजकुमार ने राधा के साथ दूसरी शादी की है। राधा (33) मूलत: पटना (बिहार) की रहने वाली है। राजकुमार की पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ शहर में ही रहती है। पिछले कुछ दिनों से राधा का अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा था।
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के सिर से बरामद गोली को भी कब्जे में ले ली है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।