{"_id":"670c5deb5137a46f0b0d46a7","slug":"the-weather-started-becoming-cool-in-the-morning-and-evening-the-effect-of-strong-sunlight-during-the-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-125536-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुबह और शाम घुलने लगी मौसम में ठंडक, दिन में तेज धूप का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुबह और शाम घुलने लगी मौसम में ठंडक, दिन में तेज धूप का असर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब मौसम में ठंडक घुलने लगी है, जिसके चलते अल सुबह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस होने से ठंडक का आभास होने लगा है जबकि देर रात भी तापमान में कमी होने से हल्की ठंडक का आभास होता है। मौसम में बदलाव के चलते अब हल्की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वहीं रविवार को भी अल सुबह मौसम में हल्की ठंडक बनी रही, जबकि धूप खिलने से ठंडक का असर कम हो गया। दोपहर को तेज धूप खिलने से हल्की गर्मी का आभास भी हुआ और किसान अनाज मंडी में धान की फसल को सुखाते नजर आए, जिससे दिनभर अनाज मंडी में भीड़ का माहौल बना रहा। दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट ली और शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगी, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का आभास होना शुरू हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम 19.डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसके चलते जहां तेज धूप खिली रहेगी तो वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का आभास भी होगा। जबकि मौसम में बदलाव के चलते कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ने की संभावना है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है, जिससे सुबह के समय तापमान में कमी आने की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी का आभास अब लोगों को कम होगा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच होने से अभी किसान मटर की बुवाई कर सकते है, जो कि कम समय में दुगना मुनाफा देने वाली फसल है।
विज्ञापन
आगे यह रहेगा तापमान (सेल्सियस में)
दिन-- -- -- -- -- -- -- -- -अधिकतम-- -- -- -न्यूनतम
सोमवार-- -- -- -33-- -- -- -- -- -19
मंगलवार-- -- -33-- -- -- -- -- -18
बुधवार-- -- -- 33-- -- -- -- -- -19
वीरवार-- -- -33-- -- -- -- -- -19
शुक्रवार-- -- -32-- -- -- -- -19
शनिवार-- -- -32-- -- -- -- 19
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसके चलते जहां तेज धूप खिली रहेगी तो वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का आभास भी होगा। जबकि मौसम में बदलाव के चलते कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है, जिससे सुबह के समय तापमान में कमी आने की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी का आभास अब लोगों को कम होगा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच होने से अभी किसान मटर की बुवाई कर सकते है, जो कि कम समय में दुगना मुनाफा देने वाली फसल है।
विज्ञापन
आगे यह रहेगा तापमान (सेल्सियस में)
दिन
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार