फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather remained pleasant with clouds, rain and sunshine, chances are high even today

Kurukshetra News: बादल, बारिश, और धूप संग सुहावना रहा मौसम, आज भी आसार

Fri, 29 Aug 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The weather remained pleasant with clouds, rain and sunshine, chances are high even today
कुरुक्षेत्र।  शाम के समय सुहावने मौसम के बीच पवित्र ब्रह्मसरोवर मेें जल में  विचरण करते प्रवासी - फोटो : samvad
- बदलते मौसम से तापमान में कमी आई तो उमस भरी गर्मी से मिली कुछ राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को बदलते मौसम के चलते वातावरण सुहावना रहा। इस दौरान कभी बादल, बारिश तो कभी धूप देखने को मिली। हालांकि हवा कम चलने के कारण दिनभर उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही। शहर के कई इलाकों में दिन के समय हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। शाम के समय तापमान में कमी आई तो उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम में बदलाव के कारण शाम को ब्रह्मसरोवर व अन्य पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के साथ बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तित रहने की संभावना बनी हुई है जिससे बादल व तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट होने उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि मौसम परिवर्तन से धान की फसल को फायदा होगा। मौसम के यही हालात आगे भी बने रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed