{"_id":"6a53ff8dd56dc96f270995d2","slug":"the-weather-kept-changing-throughout-the-day-people-kept-hoping-for-rain-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157673-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिनभर बदलता रहा माैसम, बारिश की उम्मीद लगाए रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिनभर बदलता रहा माैसम, बारिश की उम्मीद लगाए रहे लोग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह बादल छाए रहे, दोपहर को धूप खिली। इसके बाद हुई उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर के समय बादल छाने के कारण लोगों ने बारिश होने की उम्मीद लगा ली लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। धान रोपाई में लगे किसानों को उम्मीद थी कि अब बारिश लगातार जारी रहेगी, जिससे धान की फसल अच्छी हो सकेगी तो रोपाई कार्य भी जल्द निपट पाएगा। हालांकि अगले हप्ते फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिसे देख किसान कुछ राहत भी महसूस कर रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञ एवं पूर्व उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि मौसम में अभी लंबे समय तक बदलाव रहने की उम्मीद है। अगले सप्ताह फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। किसानों को मौसम के संबंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक ही अपनी तैयारी करनी चाहिए। उन्हें लगातार कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेनी चाहिए, जिसका बड़ा फायदा मिल सकता है।