फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The villagers' efforts to close the dumping yard bore fruit.

Kurukshetra News: डपिंग यार्ड को बंद करवाने काे लेकर ग्रामीणों के प्रयास लाए रंग

Tue, 28 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The villagers' efforts to close the dumping yard bore fruit.
बाबैन। गांव ईशरगढ़ में धरनास्थल पर जाकर ग्रामीणों को शहर का कचरा न गिराने का आश्वासन देती सुमन
बाबैन। गांव ईशरगढ़ में बनाए गए डपिंग यार्ड के विरोध में बैठे ग्रामीणों के प्रयास आखिर रंग ले ही आए। मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी एवं राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी व पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार को धरनास्थल पर आकर ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि भविष्य में यहां शहर का कचरा नही डाला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाडवा हलके का प्रत्येक गांव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गांव है। ऐसे में हलके के हर गांव का विकास करना एवं उनकी जनसमस्यओं को सुनना उनकी प्राथमिता है। उपाध्यक्षा सुमन सैनी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ साथ ब्लॉक समिति चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा ने उपाध्यक्षा सुमन सैनी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने समय रहते ग्रामीणों की इस मांग को पूरा करके जनता का दिल जीतने का काम किया है। पिछले करीब 10 दिन से गांव ईशरगढ़ में डपिंग यार्ड बनाने के विरोध में ग्रामीणों नगर परिषद व प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे थे। केडीबी सदस्य हरमेश सैनी, मंडल प्रधान नरेन्द्र सैनी, गुरदत्त शर्मा पूर्व सरपंच, गुरमीत ङ्क्षसंह पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच बाबू सैनी, रामकुमार नैन, सुरेन्द्र नंबरदार, कर्मजीत मौजूद थे।

बाबैन। गांव ईशरगढ़ में धरनास्थल पर जाकर ग्रामीणों को शहर का कचरा न गिराने का आश्वासन देती सुमन

बाबैन। गांव ईशरगढ़ में धरनास्थल पर जाकर ग्रामीणों को शहर का कचरा न गिराने का आश्वासन देती सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed