फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The union supported the strike of municipal workers.

Kurukshetra News: यूनियन ने पालिका कर्मियों की हड़ताल का किया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The union supported the strike of municipal workers.
कुरुक्षेत्र। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन पदाधिकारी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की होस्टल मेस वर्कर यूनियन ने प्रदेश में चल रही दमकल विभाग और नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार से कर्मचारियों की मांगें जल्द मानने की अपील की।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान सुभाष पारचा ने कहा कि प्रदेश में दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले 34 दिनों से और नगर पालिका कर्मचारी 11 दिनों से हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के समान काम-समान वेतन के आदेश को लागू करना चाहिए। साथ ही हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई कि जो कर्मचारी 10 वर्षों से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें स्थायी किया जाए। सुभाष पारचा ने आरोप लगाया कि कई विभागों में कर्मचारियों से कम वेतन पर काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करें कि किसी भी कर्मचारी को न्यूनतम वेतन से कम भुगतान न हो। यूनियन महासचिव कृष्ण चंद सैनी ने कहा कि कर्मचारी वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अब भी स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान ख्याली राम, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, रोबी राणा, सोनू शुक्ला, अशरफी लाल, प्रेम पाल, महेश चंद, भीम सिंह और भारत लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन पदाधिकारी। स्वयं

कुरुक्षेत्र। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed