फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The uncle who spread terror by firing was caught by the police

Kurukshetra News: पुलिस के हत्थे चढ़ा फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The uncle who spread terror by firing was caught by the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहोवा। पांच दिन पहले लेनदेन के विवाद में घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच कारतूस सहित एक 32 बोर की रिवाल्वर बरामद की है, जो वारदात के दौरान प्रयोग में लाई गई थी। पकड़े गए युवक की पहचान प्रीतम निवासी पिहोवा के रूप में हुई है। थाना सदर पिहोवा की टीम ने उक्त को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे कारागार भेज दिया गया।

घटनाक्रम के अनुसार 26 जून की रात्रि करीब नौ बजे प्रीतम अपने दो दोस्तों के साथ गांव भौर सैयदा के चीमा फार्म पर अपने भांजे के डेरे पर पहुंचा था और वहां उसे डराने व धमकाने के लिए पांच हवाई फायर किए थे जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। सूचना पर पुलिस उपाअधीक्षक पिहोवा निर्मल सिंह सहित सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। फायरिंग करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी, लेकिन उस समय वे भागने में कामयाब हो गए थे। इस संबंध में गुरमंतर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed