फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The trolley of devotees returning from Trilokpur after visiting the goddess overturned, three women injured

Kurukshetra News: त्रिलोकपुर से देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्राली पलटी, तीन महिलाएं जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The trolley of devotees returning from Trilokpur after visiting the goddess overturned, three women injured
कुरुक्षेत्र। जीटी पर गांव समानी के समीप त्रिलोकपुर से ट्रैक्टर-ट्राली में लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गई। जिस समय हादसा हुआ तब ट्राली में 12 बच्चे व 10 महिलाएं सवार थीं। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन महिलाओं को गहरी चोटें लगी हैं। इन महिलाओं को उपचार के लिए करनाल के किसी निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। हालांकि ट्राली में सवार कुछ अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव वजीदपुर गांव का संजू अपने रिश्तेदार जटवाला (करनाल) निवासियों व अपने परिवार को लेकर नवरात्र के चलते ट्रैक्टर ट्राली में मां बाला सुंदरी के दर्शन के लिए त्रिलोकपुर (हिमाचल प्रदेश) ले गया था। त्रिलोकपुर में देवी मां का दर्शन करके लौट रहे संजू ने अपने परिवार के लोगों को वजीदपुर में उतार दिया। उसके बाद वह गांव जटवाला में अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए करनाल की ओर जा रहा था। जैसे ही संजू समानी के समीप पहुंचा तो अचानक ट्राली पलट गई। ट्राली में 10 बच्चों व 12 महिलाओं सहित कुल 22 लोग सवार थे। ट्राली पलटने से बच्चों और महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। जीटी रोड से गुजर रहे लोगों ने ट्राली पलटने से नीचे गिरे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन महिलाओं को अधिक चोट आई है, जबकि अन्य को मामूली चोट है। तीनों महिलाओं को उपचार के लिए करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed