कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव के अवसर श्री जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से आयोजित प्रतियोगिताओं के पहले दिन सुंदर हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यापीठ की ओर से बच्चों को गीता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को भी उभारने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में आयोजित सुंदर हस्तलेखन प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों की लेखन शैली को देखकर निर्णायक मंडल भी दंग रह गया। प्रतियोगिता (सीनियर) में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल और अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर तीन, लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल और एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने द्वितीय, विजडम वर्ल्ड स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल और पार्थ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल, जय भारती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल हाई स्कूल और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार मिले।

कुरुक्षेत्र। जयराम विद्यापीठ में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देते आयोजक। विज्