फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The team of Nagar Parishad today launched a cleanliness drive at the Kachha Gher railway gate

Kurukshetra News: नगर परिषद की टीम ने आज कच्चा घेर रेलवे फाटक पर चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 22 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The team of Nagar Parishad today launched a cleanliness drive at the Kachha Gher railway gate
कुरुक्षेत्र। कच्चा घेर रेलवे फाटक पर  स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते कर्मचारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ भारत मिशन कुरुक्षेत्र के तहत स्वच्छ कुरुक्षेत्र की मुहिम को गति देने के लिए नगर परिषद की टीम ने वीरवार को कच्चा घेर रेलवे फाटक पर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

नप कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जिले को धर्मक्षेत्र के नाम से विश्व स्तर पर पहचान मिली है। स्वच्छता के क्षेत्र में भी कुरुक्षेत्र की पहचान बनाने के लिए अभियान चलाया गया है। कुरुक्षेत्र में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। गीता जयंती कार्यक्रम से पहले पूरे शहर में विशेष अभियान रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला के नागरिकों को भी आगे आना चाहिए और प्रशासन का सहयोग करते हुए शहर को सुंदर बनाना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार ऐसे अभियानों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed