फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The system started derailing in the circles left by Patwaris, work came to a standstill, people went astray.

Kurukshetra News: पटवारियों के छोड़े सर्कलों में बेपटरी होने लगी व्यवस्था, काम-काज ठप, भटके लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The system started derailing in the circles left by Patwaris, work came to a standstill, people went astray.
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में काली पट्टी बांधकर काम करते पटवारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। आंदोलन पर उतरे पटवारियों ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी अतिरिक्त सर्कलों का कामकाज ठप रखा। हालांकि वे अपने मुख्य सर्कलों के कामकाज करते रहे लेकिन दिन भर काली पट्टी बांध कर रखी। वहीं अब ऐसा ही रोष शुक्रवार तक जारी रखने का भी एलान कर दिया है। वहीं जिन सर्कलों के कामकाज पटवारियों ने छोड़े हैं, वहां 200 से ज्यादा गांवों के लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

पटवारियों द्वारा इन सर्कलों में काम न करने के चलते जिले में करीब 200 रजिस्ट्रियां, इंतकाल, नक्शे, इंतकाल के अलावा मौका रिपोर्ट, मलकियत रिपोर्ट, 150 से ज्यादा फर्द, 500 से ज्यादा विवाह पंजीकरण, बैंक लोन, रिहायशी प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज भी अटक गए। ये सभी दस्तावेज पटवारियों की तस्दीक के बाद ही बन पाते हैं लेकिन पटवारियों द्वारा कार्य छोड़े जाने के बाद लोगों के साथ-साथ अधिकारियों की समस्याएं भी बढ़ गईं है। दिनभर अधिकारियों के कार्यालयों में लोगों का जमावड़ा लगा रहा तो वहीं यह भी बताने वाला कोई नहीं था कि आखिर कब तक व्यवस्था सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन



अब दो दिन और जारी रहेगा रोष : साहब सिंह
दी पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष साहब सिंह का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से काली पट्टी बांधकर अगले दो दिन और रोष जताएंगे। इसके बावजूद सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर जारी किया गया पत्र वापस नहीं लिया तो आंदोलन और भी कड़ा किए जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


... जब सेवानिवृत नायब तहसीलदार दस्तावेज लेने के लिए भटके
पटवारियों के आंदोलन के चलते जहां आम लोगों को भटकना पड़ रहा है वहीं बुधवार को थानेसर तहसील में एक सेवानिवृत नायब तहसीलदार को भी इसका सामना करना पड़ा। वे अपने निजी कार्य के चलते पुराना रिकाॅर्ड देखना चाहते थे लेकिन संबंधित पटवारी ने उन्हें साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद वे अधिकारियों के पास पहुंचे तो उन्हें कुछ राहत मिल पाई।


17
वशीका नवीस से लेकर टाइपिस्टों के कामकाज पर भी असर : सुरेंद्र
वसीका नवीस एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि पटवारियों द्वारा अतिरिक्त सर्कल छोड़ देने से वशीका नवीस से लेकर टाइपिस्टों तक का कामकाज कम हो गया है। ये हालात लगातार जारी रहे तो उनके समक्ष भी काम काज पूरी तरह ठप होने की नौबत आ सकती है। इससे सभी वशीका नवीस व टाइपिस्ट भी चिंता में हैं।






कामकाज अटक रहे, लोग होने लगे परेशान : नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार परमजीत सिंह का कहना है कि पटवारियों द्वारा अतिरिक्त सर्कल छोड़ देने से बड़े स्तर पर संबंधित गांवों व क्षेत्रों के कार्य बाधित हो गए हैं। इससे लोग परेशानी झेल रहे हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर पर हर संभव उन्हें राहत देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में काली पट्टी बांधकर काम करते पटवारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में काली पट्टी बांधकर काम करते पटवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed