{"_id":"46787992dda0c42a52ab2234c2bc2c7e","slug":"the-strike-postponed-the-universities-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के विश्वविद्यालयों में होने वाली हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के विश्वविद्यालयों में होने वाली हड़ताल स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के विश्वविद्यालयों में चार अगस्त से होने वाली हड़ताल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। सीएम हुड्डा के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया है।
अगर दस अगस्त तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर 11 अगस्त से विश्वविद्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। हरियाणा विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ नेता एवं कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंड़ल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चंडीगढ़ में मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के चेयरमैन महावीर प्रसाद ने किया।
महासंघ के वरिष्ठ नेता एवं कुंटिया प्रधान मान सिंह ने बताया कि सीएम ने उनके आठ सूत्रीय मांग पत्र के बारे में चर्चा करते हुए समाधान करने के लिए विशेष अधिकारी एमएस चोपड़ा की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
चोपड़ा के साथ हुई प्रतिनिधि मंडल की बातचीत में उन्होंने पंजाब के बराबर वेतनमान की मांग को छोड़कर लगभग सभी मांगों पर सरकार की सहमति जताई और जल्दी ही उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
उनके आश्वासन को ध्यान में रखते हुए महासंघ ने मुख्यमंत्री एवं सरकार को मांगों को पूरा करने के लिए 10 अगस्त तक का समय देने का निर्णय लिया गया तथा 4 अगस्त से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक सप्ताह तक स्थगित किया गया।
प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के चेयरमैन व महासचिव धर्मवीर राणा, एमडीयू रोहतक के अध्यक्ष दयानंद चिकारा, हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक अध्यक्ष तारीफ सिंह, टेक्निकल यूनिवर्सिटी मुरथल के अध्यक्ष आनंद सिंह राणा व भूपेंदर सिंह, गुरु जंबेशवर यूनिवर्सिट के अध्यक्ष देश राज वर्मा व चौ देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेनिवाल शामिल थे।