फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The storm left a trail of destruction: 500 trees fell, 57 acres of crops were burnt, one person died due to the collapse of a balcony

आंधी ने छोड़े तबाही के निशान : 500 पेड़ गिरे, 57 एकड़ फसल जली, छज्जा गिरने से एक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The storm left a trail of destruction: 500 trees fell, 57 acres of crops were burnt, one person died due to the collapse of a balcony
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की देर रात्रि आई आंधी जिले में तबाही के निशान छोड़ गई। आंधी में मकान का छज्जा गिरने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। जिले की बात करें तो करीब 500 पेड़ और 100 के करीब बिजली के खंभे आंधी में टूटकर गिर गए। ब्रह्मसरोवर पर भी कई भारी भरकम पेड़ आंधी में टूट गए। आंधी का तांडव यहीं नहीं रुका, तेज हवा की वजह से बिजली के तारों से उठी चिंगारी से कई स्थानों पर आग लग गई, जिसमें 57 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्म चंद ने बताया कि आग लगने से 57 एकड़ गेहूं जली है। चंद्रभानपुर, खासपुर, खानपुर, ज्योतिसर सहित अन्य एरिया में फसल जली है। मुआयना कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसई बिजली निगम के मदन गोपाल जिंदल का कहना है कि देर रात आई तेज आंधी से बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ। 100 के करीब बिजली के खंभे टूटे वहीं 20 ट्रांसफार्मर खराब हुए और अधिकतर फीडर ब्रेक डाउन हुए हैं। खंभे टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण शनिवार देर शाम तक कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी के छह फीडर शनिवार देर शाम तक ठप रहे। दिनभर बिजली कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में लगे रहे। खेतों की लाइनों को ठीक होने में अभी एक से दो दिन का समय और लगेगा। उन्होंने कहा कि रात से ही कर्मचारी मरम्मत में जुट गए थे। लोगों की सुविधाओं के लिए विभाग पूरी क्षमता से काम कर रहा है। आंधी से बिजली निगम को करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन






मकान का छज्जा गिरने से एक की गई जान, एक नहर में गिरा

आंधी के कारण कई जगहों पर लोगों के घरों पर पड़े शेड उड़ गए। शहर स्थित सौदागरण मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय हंसराज की घर का छज्जा गिरने से मौके पर ही मौत गई। गोगपुर गांव निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति नहर के किनारे साइकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी तेज हवा के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा, जो जिंदगी मौत से काफी देर तक जंग करता रहा। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला जा सका। आंधी के कारण दर्जन भर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आग लगी। जिसमें कई पशु झुलस गए और लोग अपने बचाव के लिए घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली निगम के पास कर्मचारियों की कमी

जिले में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से ठीक चलाने के लिए करीब 800 कर्मचारियों की आवश्यकता है लेकिन विभाग के पास 450 के करीब कर्मचारी हैं। कर्मचारियों के अभाव में आम दिनों में ही फाल्ट ठीक करने में ज्यादा समय लगता है। आंधी ने इतनी तबाही मचाई है कि कई जगह मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।





घरों में आग घुसने से झुलसे पशु, लाखों का नुकसान

पिहोवा। फसल में आग से गांव मांगना, दीवाना व थाना सहित कई अन्य क्षेत्रों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग लोगों के घरों तक पहुंच गई, जिसमें कई पशु झुलस गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीवाना गांव में ऐसा मंजर देखने को मिला पूरे गांव के चारों ओर आग की लपटें दिखीं। विधायक मनदीप चट्ठा ने आग की चपेट में आए गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मांगना गांव के नरेंद्र कुमार ने बताया कि आग में उनके छह तूड़ी के कूप जल गए और दो भैंसें भी झुलस गईं। पॉली हाउस भी आग की चपेट में आ गया। सुरेश कुमार ने बताया कि आग के कारण उसकी खीरे की फसल का नेट हाउस पूरी तरह से नष्ट हो गया। गुरनाम सिंह ने बताया कि आग लगने से उनकी भैंस झुलस गई और तूड़ी भी जल गई।






जय भगवान शर्मा डीडी की गाड़ी हुई दुर्घटना गस्त, आई गंभीर चोट

पिहोवा। भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी की गाड़ी शुक्रवार देर रात्रि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इलाज के लिए मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उन्हें गंभीर चोट आई हैं। जय भगवान शर्मा आंधी के बाद क्षेत्र में जली हुई फसलों का जायजा लेने तथा सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लुखी से शांति फार्म की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उनकी कूल्हे की हड्डी तथा चेहरे पर चोट आई है। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed