फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The sting of dengue is not stopping, one more patient confirmed

Kurukshetra News: नहीं रुक रहा डेंगू का डंक, एक और मरीज की हुई पुष्टि

Sat, 30 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 30 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The sting of dengue is not stopping, one more patient confirmed
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू का डंक रुक नहीं रहा है। डेंगू के एक और मामले की पुष्टि होने से आंकड़ा 272 तक पहुंच गया है। विभाग कुल डेंगू संदिग्ध 3,406 और चिकनगुनिया संदिग्ध नौ लोगों की जांच कर चुका है।
विज्ञापन




उधर, शुक्रवार को विभाग की विभिन्न टीमों ने आजाद नगर, सेक्टर-सात-आठ, रविदास नगर, गुरु नानकपुरा मोहल्ला, रतगल, शिव कॉलोनी और साधु मंडी से डेंगू संदिग्ध 36 लोगों के सैंपल एकत्रित किए। इनको जांच के लिए सेक्टर-चार के पॉली क्लीनिक लैब में भेजा गया, जबकि एक दिन पहले लिए गए 52 सैंपल की जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभी तक 3,406 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच में 271 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि चिकनगुनिया का कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विभाग ने 8,267 घरों से बरामद तीन और 29,582 कंटेनर से मिले तीन लारवा समेत कुल छह लारवा को नष्ट किया। साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर तीन घरों को नोटिस दिया गया। अब तक विभाग कुल 14,79,405 घराें समेत 53,82,372 कंटेनर की जांच में 2,091 घरों समेत कुल 4,248 जगह से लारवा बरामद कर चुका है। साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर विभाग 1,240 लोगों को नोटिस दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन








बॉक्स



अभी सिर्फ पांच मामले ही सक्रिय : डॉ. प्रदीप कुमार

जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में चिकनगुनिया व मलेरिया का कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। डेंगू का एक और मरीज मिलने से कुल 272 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। अब सिर्फ पांच मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से तीन को अस्पताल तो अन्य दो का घर पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed