फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The state and central governments are working 24 hours for the common people: Chief Minister

प्रदेश और केंद्र सरकार आमजन के लिए 24 घंटे कर रही कार्य : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The state and central governments are working 24 hours for the common people: Chief Minister
कुरुक्षेत्र/लाडवा। प्रदेश व केंद्र की सरकार 24 घंटे लगातार कार्य कर रही है ताकि आमजन को अधिक से अधिक सहूलियत मिल सके। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। वे बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां आमजन व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके मन की बात भी जानी। इस दौरान उन्होंने सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस देश व प्रदेश में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या और सोच को जेहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। इन योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो रहा है। निजी पैलेस में भाजपा की तरफ से आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने आमजन व कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनते हुए भरोसा दिया कि एक-एक शिकायत को गंभीरता से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और कहा कि सरकार की एक-एक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सक्रिय कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है। प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया है, ठीक उसी प्रकार इस ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देने के लिए हरियाणा में आ रहे है। प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन और यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल प्लांट का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के सभी हलकों में छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद नवीन जिंदल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा पशुधन विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश सचिव राहुल राणा नगरपालिका की अध्यक्षा साक्षी खुराना, कैलाश सैनी, मंडल अध्यक्ष लाडवा शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बाबैन विकास जालखेडी आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन डाॅ. गणेश दत्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed