फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The solution to all the problems of India is permeated in spirituality: Kalindi Bharti

भारत की सभी समस्याओं का समाधान अध्यात्म में व्याप्त : कालिंदी भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The solution to all the problems of India is permeated in spirituality: Kalindi Bharti
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कालिंदी भारती। स्वयं
कुरुक्षेत्र। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से सेक्टर 10 के निकट सात दिवसीय श्रीकृष्ण कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत महापुराण में प्रभु के आप्त व उदात चरित्र का वर्णन आता है। कथा के तीसरे दिन गुरु आशुतोष की शिष्या कालिंदी भारती ने अवतारवाद की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भारत की सभी समस्याओं का समाधान अध्यात्म में व्याप्त है।
विज्ञापन

कालिंदी भारती ने कहा कि जब अधर्म का अभ्युत्थान होता है, तब भगवान स्वयं के रूप को दुनिया में लेकर आते हैं। अजन्मा जन्म को स्वीकार कर लेता है। अकर्त्ता कर्त्तृत्व को, अभोक्ता उपभोग को स्वीकार कर लेता है। निराकार परमात्मा साकार हो जाता है। समय-समय पर अनेकानेक अवताराें ने भारत की भूमि पर जन्म लिया। ईश्वर सर्वभूत प्राणियों का धाम है। ईश्वर सर्व प्राणियों के हृदय में निवास करता है। इसलिए भगवान भारत रूपी हृदय में अवतार धारण करते हैं। इस तरीके से भारत प्रत्यक्ष धाम है ईश्वर का। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे काल को जिया जिस समय संस्कृति, सभ्यता, विज्ञान, आदर्श, गुण इन सब के माध्यम से एक ऐसी जीवनदायिनी सुधा तैयार हुई जिसने पूरे विश्व को सींचा। विश्व के एक-एक अंग को सींचा। इस सुधा पर भारत ने कभी एकाधिकार नहीं जमाया। भारत में अब चोरी, हिंसा, दंगा, हत्या, अपहरण, बलात्कार, डकैती आदि के मामले दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की इन सारी समस्याओं का समाधान है, तो वह है अध्यात्म। अध्यात्म भाव उस ईश्वरीय सत्ता के साथ जुड़ जाना। गुरुजी ने भी यही समझाया कि मानव को शांति और समाज को क्रांति की आवश्यकता है और मानव में शांति केवल और केवल ब्रह्मज्ञान से ही आ सकती है। इस दौरान सारा पंडाल नंद महोत्सव के कारण गोकुल गांव की भांति लग रहा था। जब नन्हे से कृृृृष्ण कन्हैया को पालने में डाला गया तो सभी दर्शक श्रद्धा से नतमस्तक हो उठे और सारा पंडाल ब्रजवासियों की भांति नाच उठा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद यादव, संगठन मंत्री विद्या भारती उत्तर क्षेत्र विजय नड्डा, प्रोफेसर अतुल यादव, डॉ. अमित गुप्ता, प्रेम नारायण अवस्थी, मोहन लाल अरोड़ा और डॉ. नेहा तनेजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कालिंदी भारती। स्वयं

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कालिंदी भारती। स्वयं

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कालिंदी भारती। स्वयं

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कालिंदी भारती। स्वयं

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कालिंदी भारती। स्वयं

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती कालिंदी भारती। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed