फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The shade of Indian culture scattered around Brahmasarovar

ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ बिखरी भारतीय संस्कृति की छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The shade of Indian culture scattered around Brahmasarovar
The shade of Indian culture scattered around Brahmasarovar - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पावन तटों पर भारतीय संस्कृति की छटा को दूर-दूर तक महसूस किया जा रहा है। इस संस्कृति की छटा का एहसास करने के बाद एकाएक शहर और प्रदेश के लोग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। इस महोत्सव में जहां शिल्पकार अपनी शिल्पकला से पर्यटकों को मोहित कर रहे हैं, वहीं विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकार पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रहे है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शिल्प और सरस मेले के छठे दिन सुबह और शाम के समय दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों का पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकार मनोरंजन करने का काम कर रहे हैं। उत्तरी तट पर जहां राजस्थानी लोक कलाकार कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर पर्यटकों को नृत्य करने के लिए उत्साहित कर रहे हैं, उत्तर पश्चिमी तट पर बीन-बांसुरी की धुन पर लोक कलाकार भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस पावन तट के चारों तरफ किसी न किसी प्रदेश के कलाकार, बाजीगर, बहरूपिए भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इस शिल्प मेले की रौनक को बढ़ाने का काम विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों व विद्यार्थियों ने किया। आसमान में खिली धूप ने महोत्सव के माहौल को और भी मनमोहक कर दिया, महोत्सव में आए विद्यार्थियों व पर्यटकों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चे, जवान और बुजुर्गों ने महोत्सव में जमकर खरीदारी की और विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों खूब मस्ती से नृत्य किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता ने कहा कि प्रशासन की तरफ से मेले में पर्यटकों के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं और यह सरस और शिल्प मेला पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों की संस्कृति बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर ब्रह्मसरोवर का तट विभिन्न राज्यों की संस्कृति को अपने आगोश में समेट रहा है। इस तट पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस तट पर भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को एक साथ देखने का मौका मिल रहा है। शिल्प मेले के छठे दिन चारों तरफ शिल्पकला की छोटी-छोटी दुकानों पर पर्यटकों ने खूब खरीदारी की। यह दुकानें भारतीय शिल्पकला के सौंदर्य को भी चरितार्थ कर रही हैं।

The shade of Indian culture scattered around Brahmasarovar

The shade of Indian culture scattered around Brahmasarovar- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed