फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The scorching heat is devastating, milk production is being affected.

Kurukshetra News: सितम ढहा रही भीषण गर्मी, दूध उत्पादन पर पड़ रहा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The scorching heat is devastating, milk production is being affected.
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर ​स्थित डेयरी में पशअुों को गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए टाट। संवाद
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी व लू का असर अब इंसानों ही नहीं बल्कि बेजुबान पशुओं पर भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते दूध उत्पाद कम होने लगा है। भैंस का दूध रोजाना दो से तीन लीटर तो वहीं गाय के दूध में भी तीन से चार लीटर की कमी देखने को मिल रही है। पशुओं के दूध कम होने से पशुपालकों और डेयरी संचालकों की चिंता भी बढ़ी हुई है। दूध के उत्पादन पर असर पड़ने के चलते दूध की कीमतें भी बढ़ने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिले के पशुओं की बात की जाए तो जिले में ढाई लाख के करीब पशु हैं, जिनमें एक लाख 39 हजार 65 हजार भैंसे है, जबकि गायों की संख्या एक लाख एक हजार 941 के करीब है। भीषण गर्मी के चलते दूध उत्पादन पर असर पड़ना पशुपालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। जबकि भीषण गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए पशुपालकों की ओर से इंतजाम भी किए गए है, लेकिन फिर भी भीषण गर्मी का असर बेजुबान पशुओं में देखने को मिल रहा है। गर्मी से निपटने के लिए जहां पशुओं को दिन में कई बार पानी पिलाया जा रहा है तो वहीं कूलर पंखों का इंतजाम कर गर्मी से राहत के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन






गर्मी के चलते पशु कम दे रहे दूध : रमेश कुमार
डेयरी संचालक रमेश कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी का असर पशुओं पर देखने को मिल रहा है। भैंस के दूध में दो से तीन और गाय के दूध में तीन से चार लीटर की कमी हर रोज देखने को मिल रही है, जबकि भीषण गर्मी से पशुओं को बचाने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन फिर भी गर्मी का असर दूध देने वाले पशुओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीषण गर्मी से दूध उत्पादन होता है कम : जसबीर सिंह पंवार
पशुपालन विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह पंवार का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते पशुओं की पाचन क्रिया पर असर पड़ता है, जिसके चलते वे कम दूध देने लगते हैं। भैंस दो से तीन लीटर दूध कम तो गाय तीन से चार लीटर दूध कम देने लगती हैं। पशुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए उनको दिन में कई बार स्नान कराएं और साथ ही पीने की पानी की व्यवस्था भी करें। इसके अलावा पशुओं के कमरे में कूलर और पंखे का भी प्रबंध कर भीषण गर्मी से उन्हें बचाया जा सकता है।

कुरुक्षेत्र। दीदार नगर स्थित डेयरी में पशअुों को गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए टाट। संवाद

कुरुक्षेत्र। दीदार नगर स्थित डेयरी में पशअुों को गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए टाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed