{"_id":"6b00b3bbba163b721f06a3f7","slug":"the-sacrifices-of-the-brave-must-always-be-remembered-ankit-gupta-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164329-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए : अंकित गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए : अंकित गुप्ता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बारना स्थित शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद के बलिदान दिवस पर उमंग समाजसेवी संस्था की ओर से पेंटिंग, स्लोगन लेखन और डिजाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में एडवोकेट अंकित गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, तभी हम सुरक्षित हैं। हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शहीद सुरेंद्र कुमार, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र बनाए तथा देशभक्ति के स्लोगन लिखे। जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं शौर्या और छवि को सम्मानित किया गया।
संस्था अध्यक्ष देवीलाल बारना ने बताया कि शहीद सुरेंद्र कुमार 24 नवंबर 2001 को कारगिल क्षेत्र में आतंकी मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी याद में 23 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण समारोह, चिकित्सा और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजबीर सिंह ने किया।