फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The roof of the verandah fell due to rain, one cow died due to being buried under the debris, three injured

Kurukshetra News: बरसात से गिरी बरामदे की छत, मलबे के नीचे दबने से एक गाय की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
The roof of the verandah fell due to rain, one cow died due to being buried under the debris, three injured
शाहाबाद। गांव यारा के डेरा चांद माजरा में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के चलते पशुओं के बरामदे की छत गिर गयी है। मलबे के नीचे दबने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई है जबकि तीन गायें बुरी तरह से घायल हो गई हैं।
विज्ञापन

डेरा निवासी जसबीर सिंह और हरदीप कौर ने बताया कि इस घटना से उनका करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। जसबीर सिंह व हरदीप ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे वह बरामदे में आये थे और पशुओं से दूध लेने के बाद वह करीब आठ बजे घर चले गये थे। लेकिन तभी डेरे के लेागों ने आकर उन्हें सूचना दी कि उनके पशुओं के बरादमे की छत गिर गयी है और पशुओं उसके नीचे दब गये हैं। छत गिरने की सूचना के बाद जसबीर सिंह ने मदद के लिए शोर मचाया। जिस पर ब्लॉक समिति के वाईस चेयरमेन लाभ सिंह सहित बड़ी सं या में डेरा के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे पशुओं को मशक्कत के साथ बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक गाय की मौत हो चुकी थी और अन्य बुरी तरह से घायल थीं। ब्लॉक समिति के वाईज चेयरमेन लाभ सिंह, जसबीर सिंह, हरदीप कौर ने हरियाणा सरकार व प्रशासन से गुहार लगार्ई है कि पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन

इस घटना के तुरंत ब्लॉक समिति के वार्ईज चेयरमेन लाभ सिंह ने बीडीपीओ सुमित बख्शी से बात कर घटना की जानकारी दी। जिस पर बीडीपीओ सुमित बख्शी ने कहा कि स बंधित गांव के ग्राम सचित को सर्वे के लिए कह दिया गया है और उनका प्रयास होगा कि नियमों के अनुसार जो भी मुआवाज बनता होगा वह पीडि़त परिवार को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed