{"_id":"67e1be24610834b86d021d98","slug":"the-relatives-of-the-injured-expressed-fear-of-danger-police-deployed-in-the-hospital-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133225-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घायल के परिजनों ने जताई खतरे की आशंका, अस्पताल में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घायल के परिजनों ने जताई खतरे की आशंका, अस्पताल में पुलिस तैनात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान हुए गोलीकांड के आरोपी का सोमवार देर रात तक भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
वहीं गोली से घायल हुए आशीष तिवारी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, जहां उन्होंने खतरा बताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर संबंधित अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई।
वहीं घायल आशीष तिवारी और प्रिंस शुक्ला का हालचाल जानने के लिए नवीन जयहिंद भी पहुंचे और उन्होंने दोनों घायलों और उनके परिजनों को हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में उन्हें परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नवीन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की तो वहीं इस घटना की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि आशीष के परिवार को सुरक्षा मिलना चाहिए और आशीष और प्रिंस के इलाज का खर्चा आयोजन समिति को देना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों केशव पार्क में चल रहे 1008 जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान घटी घटना में आशीष घायल हो गया था। अब उसकी हालत में काफी सुधार है।
एसपी से लगाई गुहार, हमें लखनऊ तक सुरक्षित छुड़वाया जाए : देवी प्रसाद
गोली लगने से घायल हुए आशीष तिवारी के भाई देवी प्रसाद ने बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने सोमवार को एसपी से मुलाकात की, जिस दौरान आरोपियों को जल्द गिरफ्त में लिए जाने और उसके भाई आशीष को सुरक्षित लखनऊ तक पहुंचाने की मांग की। इस पर एसपी ने उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया तो वहीं अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं उन्होंने आरोप लगाए कि अब तक न आरोपी पकड़े जा सके और वे इलाज का खर्च भी खुद ही उठा रहे हैं।
घायल को खतरे की कोई बात नहीं : डीएसपीक
डीएसपी सुनील कुमार का कहना है कि गोली लगने से घायल आशीष तिवारी का अभी इलाज चल रहा है और उसे कोई खतरा नहीं है। अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात किया जाना पुलिस की सामान्य कार्रवाई में शामिल होता है। आरोपी की तलाश की जा रही है।